फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: बोर्ड ने जारी की 40 परीक्षा केंद्रों की सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं के लिए केंद्रों का निर्धारण शुरू कर दिया है। बोर्ड ने जिले के लिए 40 परीक्षा केंद्रों की सूची ऑनलाइन जारी की है। इन केंद्रों पर 28 अक्तूबर तक आपत्तियां मांगी गई हैं। इनमें 33 निजी और सात सरकारी विद्यालयों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा विभाग फरवरी में प्रस्तावित बोर्ड परीक्षा की तैयारियों में जुटा है। इस बार करीब 28,316 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे। इनमें हाईस्कूल के 15,317 व इंटरमीडिएट के 12,999 परीक्षार्थी शामिल हैं। विभाग ने पहले यूपी बोर्ड परीक्षाओं के लिए केंद्र की सूची ऑनलाइन मांगी थी। जिले से 50 से अधिक विद्यालयों ने बोर्ड की साइट पर अपनी आधारभूत सुविधाएं अपलोड की थीं। इसके बाद जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील स्तर की चार समितियां गठित की गईं।

समितियों ने विद्यालयों में जाकर आधारभूत सुविधाओं का सत्यापन किया। सत्यापन के बाद सूची बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड की गई थी। मंगलवार को माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 40 केंद्रों की सूची जारी कर दी है। 28 अक्तूबर तक प्राप्त आपत्तियों का निस्तारण जिला विद्यालय निरीक्षक करेंगे। जनपदस्तरीय केंद्र निर्धारण समिति की संस्तुति के बाद छह नवंबर तक सूची बोर्ड को ऑनलाइन अग्रसारित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें