फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: शासन की टीएसई टीम ने लोनिवि की नौ सड़कों का किया निरीक्षण

Thu, 12 Dec 2024 11:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। शासन की टेक्निकल ऑडिट सेल (टीएसई) टीम ने लोनिवि प्रांतीय खंड - एक व दो की नौ सड़कों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में पांच सड़कों के रनिंग कार्य में खामियां मिलने पर साढ़े 42 हजार की रिकवरी की है। जबकि चार सड़कों की रिपोर्ट अभियंता नहीं दे पाए।
विज्ञापन


शासन की टीएसई टीम हर साल लोनिवि की कुछ सड़कों की जांच कर शासन को भेजती है। गत माह जिले में आई टीम ने लोनिवि प्रांतीय खंड की चार व सीडी टू की पांच सड़कों का निरीक्षण किया था। जिसमें टीम ने इमिलिया-गहरौली- मुस्करा दो किलोमीटर, मुस्करा बंडवा पुर्ननिर्माण, टोला खंगारन से इटौर तीन किमी मार्ग, मौदहा बिवांर जलालपुर से कुपरा मार्ग व अमगांव पवई मार्ग का निरीक्षण किया।
लोनिवि ने इन सड़कों को 23.14 करोड़ की लागत से बनवाया है। इनमें चल रहे रनिंग कार्य में छोटी-मोटी कमियां मिलने पर जांच टीम सभी पांचों सड़कों में 42 हजार 586 रुपये रिकवरी के आदेश दिए है। इनमें इमिलिया मुस्करा पर 8596 रुपये, मुस्करा बंडवा मार्ग पर 3410 रुपये, टोला खंगारन से इटौर 5629 रुपये, मौदहा कुपरा मार्ग पर 9778 रुपये व सबसे अधिक अमगांव पवई मार्ग पर 15173 रुपये की रिकवरी की है।
विज्ञापन


चार सड़कें प्रांतीय खंड की व पांच सड़कें सीडी-टू की टीम ने जांची हैं। इनके रनिंग कार्य में छोटी-मोटी कमियां पाई गई हैं। जिन्हें दूर करा दिया गया है। चार सड़कों की डिटेल उनके पास नहीं आई है। रिपोर्ट मिलने के बाद उपलब्ध करा दी जाएंगी। - एमएल वर्मा, अधिशासी अभियंता लोनिवि प्रांतीय खंड।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें