सदर तहसील में 15 किलोवाट का लगा सोलर प्लांट।
- फोटो : सदर तहसील में 15 किलोवाट का लगा सोलर प्लांट।
हमीरपुर। प्रधानमंत्री मोदी का सपना साकार होते धरातल पर देखा जा रहा है। देश को सौर उर्जा का हब बनाने का उनका अथक प्रयास सार्थक होता दिख रहा है। वो दिन दूर नहीं जब जिले के सभी सरकारी व अर्द्ध सरकारी विभागों के कार्यालय सौर उर्जा से रोशन होंगे।
नेडा विभाग ने 25 किलोवाट से कम विद्युत संयोजन वाले 85 कार्यालयों को सौर ऊर्जा से चमकाने के लिए प्रस्तावित सूची शासन को पूर्व में भेजा। जिनमें तीन स्थानों में सोलर लगाने के लिए वर्कआर्डर शासन से मिले। जो कार्यदायी संस्था द्वारा लगाए जा रहे हैं।
यूपी नेडा के आरबी ओझा ने बताया कि शासन की मंशा है कि देश का हर नागरिक ऊर्जा पैदा करे। जिले के 85 सरकारी व अर्द्ध सरकारी कार्यालयों में सोलर लगने हैं। जिनकी सूची शासन को भेजी जा चुकी है। इनमें तीन स्थानों सदर तहसील में 15 किलोवाट, ब्लाॅक मुस्करा 17 किलोवाट व ब्लॉक राठ 12 किलोवाट का सोलर कार्यदायी संस्था ने लगाए हैं। तीन का वर्कआर्डर जल्द ही मिलने वाला है।
-
सोलर लगने से एक मिलियन यूनिट का भार घटा
- विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता डीएन प्रसाद का कहना हैं कि जिले में प्रति माह 80 मिलियन यूनिट बिजली खर्च होती है। सरकारी विभागों का करीब 14 करोड़ बिजली बिल बकाया है। सरकारी विभागों में सौर ऊर्जा लगने से बिजली की काफी बचत होगी। पीएम सूर्यघर योजना आदि के जरिए भी उपभोक्ता अपने घरों की छत पर सौर ऊर्जा लगवा रहे हैं। इससे करीब एक मिलियन यूनिट बिजली खर्च कम हुआ है। एक दिन ऐसा आएगा, जब देश सौर ऊर्जा का हब बनेगा।