फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: रामपुर को 7-2 से हराकर गोंडा पहुंचा फाइनल में

विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा (हमीरपुर)। कस्बे के रहमानियां खेल ग्राउंड में चल रहे मौलाना सलीम मेमोरियल अखिल भारतीय खेल महोत्सव में शनिवार को सेमीफाइन मुकाबला हुआ। गोंडा की टीम ने रामपुर को 7-2 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। मैच के हीरो दीपक पटेल रहे।
विज्ञापन

शनिवार को ऑल इंडिया हॉकी टूर्नामेंट में शनिवार को दो सेमीफाइनल मुकाबला खेले गए। पहला सेमी फाइनल मुकाबला गोंडा और रामपुर के मध्य खेला गया। मुख्य अतिथि दोहा कतर की यूट्यूबर नेहा फैजी एवं उनके पति फैज अहमद ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। गोंडा ने रामपुर को 7-2 के बड़े अंतर से पराजित कर फाइनल में प्रवेश पा लिया।
दूसरा सेमीफाइनल इटारसी और वाराणसी के मध्य खेला गया। इटारसी ने शुरू में ही अपनी पकड़ मजबूत बनाते हुए पहले क्वार्टर में पहला गोल दागकर मुकाबले में बढ़त बना ली। इसके बाद 22वें मिनट में वाराणसी ने अपना पहला गोल कर मुकाबला 1-1 से बराबर कर दिया। इसके बाद वाराणसी ने अपना दूसरा गोल कर मैच में बढ़त बनाई। इटारसी ने भी अपना दूसरा गोल कर मुकाबला फिर से 2-2 से बराबर कर दिया। मौसम की वजह से मुकाबले को रोकना पड़ा। रविवार को दोनों टीमें आगे का खेल खेलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मुकाबले में रैफरी की भूमिका बृजेश कुशवाहा, रफीक अहमद व अमित गुप्ता जबकि स्कोरिंग जज अहसानुल हक व तीसरे अंपायर की भूमिका प्रिंस मौर्या ने निभाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें