मौदहा (हमीरपुर)। विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर डेढ़ लाख की ठगी के आरोप का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने कोतवाली में सूचना लेकर कार्रवाई की मांग की है।
मौदहा निवासी अंजुम पत्नी सरफुद्दीन ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। इसमें बताया कि कस्बा निवासी एक युवक ने उसके बेटे सुजाउद्दीन को साऊदी अरब में नौकरी का भरोसा दिया था। नौकरी लगवाने के नाम पर डेढ़ लाख रुपये की मांग की। हम सभी उसकी बातों में आ गए और नौकरी के आश्वासन पर रकम दे दी। आरोप है कि कई महीने बीत जाने के बाद भी न तो बेटे सुजाउद्दीन को विदेश भेजा गया और न ही रकम वापस की गई। जब रुपये लौटाने की मांग की जाती तो आरोपी गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देता है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की सूचना के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।