फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली दें, नहीं तो भूखे मर जाएंगे

Tue, 24 Nov 2015 11:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अघोषित बिजली संकट और लो वोल्टेज की समस्या से परेशान जमरेही ऊपर गांव के किसानों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। किसानों ने जिलाधिकारी और अधिशाषी अभियंता को ज्ञापन देकर समस्या के समाधान की मांग की।
विज्ञापन


कुरारा विकासखंड क्षेत्र के जमरेही ऊपर गांव के किसान बिजली संकट के कारण पलेवा नहीं कर पा रहे हैं। किसानों का कहना है कि सरकार ने जनपद सूखाग्रस्त घोषित कर दिया है, लेकिन अभी तक बिजली नहीं मुहैया कराई जा रही।

 रबी की फसल भी उनके हाथ से चली गई तो परिवार के सामने भूखे मरने की स्थिति बन जाएगी।  जिलाधिकारी और अधिशाषी अभियंता को दिए ज्ञापन में कम से कम 12 घंटे बिजली देने की मांग की है।
विज्ञापन


ज्ञापन देने वालों में विजय कुमार, शिवस्वरूप पाल, झंडूपाल, रामशंकर, सियाराम, श्रीकृष्ण, दिलीप कुमार, विनय, ओमप्रकाश,  रामकुमार, अच्छेलाल, मनोज आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें