हमीरपुर। राजकीय महिला पीजी महाविद्यालय में शनिवार को मिशन शक्ति के तहत भारत में बाल यौन शोषण कानून की जानकारियां व पाक्सो एक्ट विषय पर भाषण प्रतियोगिता हुई।
प्रतियोगिता में छात्रा अमन, अदिति सिंह, मनीषा, अंकिता और लक्ष्मी ने अपनी-अपनी कविताओं के माध्यम से विचार व्यक्त किए। प्राचार्य डॉ. राजकुमार ने छात्राओं को कानून की जानकारी देते हुए बाल यौन शोषण के प्रति जागरूक किया। प्राध्यापिका डॉ. सबा कौसर ने प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका निभाई। प्राध्यापक धीरेंद्र चौहान, मृदुलता सोनकर, नरेश कुमार, डॉ. राजेश कुमार, लवकुमार, डॉ. शालिनी व ज्योति यादव ने विचार व्यक्त किए। प्रतिमा चौहान, सुषमा कुशवाहा ज्ञानवती आदि रहे। संचालन स्वाति गुप्ता ने किया। (संवाद)