फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांचवीं पास को भी नौकरी का मौका

Sun, 16 Aug 2015 07:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में पांचवीं पास को भी नौकरी का मौका मिलने जा रहा है। मैन्युफेक्चरिंग नान वोवेन कंपनी (काला अंब) हेल्पर के 50 पद भरेगी। इसके लिए कंपनी कैंपस इंटरव्यू का आयोजन करने जा रही है।
विज्ञापन


इसके लिए शैक्षणिक योग्यता पांचवीं पास रखी गई है। जिला रोजगार कार्यालय में 20 अगस्त को साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही महिलाएं भी साक्षात्कार में भाग ले सकती हैं। कंपनी केवल हिमाचल के ही लोगों का चयन करेगी। कंपनी सुबह 10 बजे से साक्षात्कार शुरू करेगी।

चयनित उम्मीदवारों को कंपनी बुलावा पत्र जारी करेगी। कंपनी चयनित उम्मीदवारों को 5400 रुपये मासिक वेतन देगी। इसके साथ ही पीएफ तथा चिकित्सा भत्ते सहित अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध करवाएगी। उधर, जिला रोजगार अधिकारी विजेंद्र पाल राणा का कहना है कि इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें