गैंगस्टर एक्ट के मामले में चार माह से फरार आरोपी के घर ललपुरा एसओ ने कुर्की किए जाने की उद्घोषणा का नोटिस चस्पा किया है।
सुमेरपुर
कस्बे के चांदथोक निवासी अनुकृष्ण उर्फ रेशू सिंह के खिलाफ ट्रक लूटकांड
समेत तीन संगीन मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी अनुकृष्ण सिंह के खिलाफ गैंगस्टर
एक्ट के तहत सुमेरपुर पुलिस ने कार्रवाई भी की।
आरोपी करीब चार माह से
गैंगस्टर के मामले में फरार चल रहा है। इसी बीच गैंगस्टर एक्ट के मामले की
जांच ललपुरा थानाध्यक्ष अजीत कुमार यादव को सौंपी गई।
थानाध्यक्ष ने बताया
कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए गए, मगर वह हाथ नहीं आया।
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसके खिलाफ न्यायालय से कुर्की की उद्घोषणा कराई
र्गई है।
जिसकी नोटिस की एक प्रति आरोपी के घर जाकर दरवाजे में चस्पा की
गई है। बताया कि इसके बावजूद आरोपी की गिरफ्तारी न हो पाई व आरोपी ने अगर
न्यायालय में सर्मपण नहीं किया तो एक माह बाद आरोपी के घर की कुर्की की
जाएगी।