नोट बंदी के बीच बुंदेलखंड में भी कन्नौज, फर्रुखाबाद, कानपुर जैसे जनपदों के कोल्ड स्टोरों में डंप आलू की खेप मुफ्त में आने लगी है। जिले की सब्जी मंडियों में व्यापारी इस मुफ्त के आलू को वाहनों में भरकर लाकर बिक्री करने लगे हैं। जिससे जहां कभी आसमान छूने वाले आलू के रेट आज धरातल पर पहुंच गए हैं।
आलू जिले की सब्जी मंडियों में कौड़ियों के भाव बिक रहा था। अब कोल्ड स्टोरेज से मुफ्त में आलू आने से इसके भाव एकदम से गिर गए हैं। 15 दिन पहले जहां आलू के भाव 15 रुपये प्रति किलो फुटकर में थे। वहीं अब मंडी में आलू का रेट चार रुपये प्रति किलो हो गया है। इससे ग्राहकों की तो चांदी हो गई है।
लेकिन कारोबारियों की चिंता बढ़ गई है। सब्जी कारोबारी राम औतार ने बताया कि एक पखवारे पहले आलू 15- 20 रुपये प्रति किलो बिक रहा था। लेकिन नोट बंदी के चलते बिक्री कम होने से आलू चार रुपये में आ गया है। इसी तरह टमाटर के भाव भी 15-20 रुपये प्रति किलो थे।