फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: सिपाही को पीटने के चार आरोपी और गिरफ्तार

Sun, 07 Dec 2025 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरारा (हमीरपुर)। थाना क्षेत्र के उमराहट गांव के मजरा में सिपाही को बंधक बनाकर पीटने के मामले में पुलिस ने शनिवार को चार आरोपियों गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों को कुरारा-मनकी मार्ग से पकड़ा है। पुलिस ने अब तक कुल 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। अभी भी सात नामजद आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन


गांव के मजरा में मंगलवार को सिपाही आशीष कुमार मौर्य को गांव के लोगों ने बंधक बनाकर धारदार औजारों से जानलेवा हमला किया था। सिपाही का इलाज कानपुर में चल रहा है। मामले में चौकी इंचार्ज ने 19 नामजद व कई अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने बुधवार को मुठभेड़ के दौरान राजकिशोर व महेंद्र को गिरफ्तार किया था। वहीं, बृहस्पतिवार को मनकी रोड से आरोपी रामबाबू, प्रहलाद व मलखान को गिरफ्तार किया था। उनके पास से हमला करने वाले औजार भी बरामद किए थे।
शनिवार को पुलिस ने कुरारा-मनकी मार्ग से चार आरोपी उजैल, धर्म सिंह, हीराचंद व सुरेश निषाद को गिरफ्तार कर पुलिस अभिरक्षा में न्यायालय में पेश किया गया है। अब तक पुलिस ने कुल 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अभी भी सात नामजद आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी रामआसरे सरोज ने बताया कि सूचना मिलने पर वह टीम के साथ घेराबंदी कर चार आरोपियों को और गिरफ्तार किया गया है। शीघ्र ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें