फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: पूर्व डिप्टी सीएम ने स्वामी परमानंद की प्रतिमा का किया अनावरण

Tue, 11 Nov 2025 12:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। सोमवार को पूर्व डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा मुस्करा के चिल्ली गांव पहुंचे। पीएनवी कॉलेज में स्वामी परमानंद व प्रबंधक जयनारायण सिंह राजपूत की प्रतिमा का अनावरण किया। यहां पर उनका जोरदार स्वागत हुआ।
विज्ञापन


पीएनवी कॉलेज चिल्ली में पूर्व डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने स्वामी प्रेमानंद की जीवन से सीख लेनी की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि स्वामी परमानंद ने शिक्षा पर जोर दिया। वह महान शिक्षक थे और आध्यात्मिक सामुदायिक जीवन के प्रवर्तक थे। उन्होंने कॉलेज के प्रबंधक जयनारायण सिंह को एक अच्छा इंसान बताया और कहा कि उनसे मेरे व्यक्तिगत रिश्ते थे। अनावरण समारोह में चरखारी विधायक बृजभूषण सिंह राजपूत, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील पाठक ,प्रधानाचार्य विनोद कुमार, अनिल कुमार गुप्त, किशन व्यास आदि मौजूद रहे।
दूसरी तरफ पूर्व डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा हमीरपुर में भाजपा नेता राजीव शुक्ला के घर पहुंचे। भाजपा पंचायत प्रकोष्ठ के जिला संयोजक चंदन शुक्ला ने उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान राज्य सभा प्रतिनिधि अशोक तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष यतीश द्विवेदी, यूटा प्रदेश अध्यक्ष रमाकांत शुक्ला, विवेक मिश्रा, चेयरमैन कुलदीप निषाद, ब्राह्मण एकता परिषद के जिलाध्यक्ष नरेंद्र बाजपेई, विवेक गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें