फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने फसलों का अवशेष सड़क किनारे डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
गहरौली। सड़कों पर उड़द फसल की मड़ाई करने के बाद अवशेष के ढेर सड़कों पर डाले जाने के मामले को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। खड़ेही गेट के पास सड़क पर कई स्थानों पर ढेर पड़े होने की जानकारी पर मौदहा और राठ फायर स्टेशनों के कर्मचारियों को भेजकर सूची तैयार कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

मुस्करा विकासखंड के खड़ेही गेट के पास बुधवार को राठ-हमीरपुर मार्ग पर कुछ किसानों ने उड़द फसल के अवशेष भारी मात्रा में डाल दिए। किसान इन्हें नष्ट करने के लिए आग लगाने वाले थे। लेकिन इसकी सूचना पर राठ व मौदहा फायर स्टेशनों के कर्मचारियों की टीमें मौके पर पहुंच गईं।
इस मामले में राठ के फायर ब्रिगेड के कर्मचारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कंट्रोल रूम द्वारा जानकारी मिली थी कि खड़ेही गेट के पास कुछ किसानों ने उड़द के छिलकों के ढेर डाल दिए गए हैं।
विज्ञापन

जिसकी जानकारी की गई। लेकिन किसी भी व्यक्ति ने इन अवशेष डालने वाले किसानों के नाम नहीं बताए। उन्होंने वहां मौजूद लोगों को सड़कों में किसी भी प्रकार के फसल के अवशेष न डालने की हिदायत दी। बताया सड़क पर ऐसे ढेरों से अक्सर लोग दुर्घटना का शिकार होते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें