फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: उड़नदस्ता टीम ने महाविद्यालयों का किया निरीक्षण, बैठकर कराई परीक्षा

विज्ञापन
कस्बा स्थित हीरानंद महाविद्यालय में परीक्षा देतीं छात्राएं।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
बिवांर (हमीरपुर)। सम सेमेस्टर परीक्षा की सुबह पाली में बीए गृहविज्ञान व दूसरी पाली में चित्रकला की परीक्षा करायी गईं। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी से आई उड़नदस्ता टीम ने कई महाविद्यालयों का औचक निरीक्षण कर परीक्षा का जायजा लिया।
विज्ञापन


कस्बा स्थित हीरानंद पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अभिनंदन सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह पाली में बीए छठे सेमेस्टर गृहविज्ञान की परीक्षा में 66 छात्राओं ने परीक्षा दी। वहीं, दूसरी पाली में बीए द्वितीय सेमेस्टर चित्रकला की परीक्षा के लिए 12 छात्राओं के सापेक्ष एक अनुपस्थिति रही। अभिनव प्रज्ञा महाविद्यालय लोदीपुर निवादा के प्राचार्य डॉ. शिवमंगल तिवारी ने बताया कि सुबह पाली में 35 छात्राओं ने परीक्षा दी तो शाम पाली में दो छात्राएं मौजूद रहीं।

हरपाल सिंह कन्या मेमोरियल महाविद्यालय के केंद्र प्रभारी सुरेंद्र बहादुर ने बताया कि सुबह पाली में 20 छात्राओं ने परीक्षा दी तो दूसरी पाली में एक छात्र मौजूद रहा। बाबूराम महाविद्यालय बिगहना के प्राचार्य अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि सुबह पाली में 33 छात्राएं उपस्थित रहीं। जबकि दूसरी पाली में 13 छात्राओं के सापेक्ष एक गैरहाजिर रही। तीसरी पाली में बीए फाइनल भूगोल तृतीय प्रश्न की परीक्षा में एक छात्र मौजूद रहा। इसकी परीक्षा कराने के लिए सात शिक्षक व दो कर्मचारी लगे रहे।
विज्ञापन



वहीं, बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से आई उड़नदस्ता टीम ने चार महाविद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इनमें अभिनवप्रज्ञा महाविद्यालय, हीरानंद महाविद्यालय और हरपाल सिंह मेमोरियल कन्या महाविद्यालय बिवांर में सुबह साढ़े आठ बजे टीम के एक-एक सदस्य ने पूरे सवा घंटे परीक्षा कक्ष में बैठकर परीक्षा कराईं। इससे परीक्षार्थी असहज दिखे। परीक्षा के बाद ओएमआर उत्तर पुस्तिकाओं की सीलिंग व पैकिंग अपने सामने करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें