फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: मेले में बिछड़ी पांच वर्षीय बच्ची को आधे घंटे में सकुशल खोजा

विज्ञापन
विज्ञापन
सरीला (हमीरपुर)। भेड़ी डांडा गांव स्थित मां महेश्वरी देवी मंदिर प्रांगण में आयोजित नवरात्र मेले में परिजन से बिछड़ी पांच वर्षीय बच्ची को थाना जलालपुर की मिशन शक्ति टीम ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद खोजकर परिजन को सौंप दिया। बच्ची को सकुशल देखकर परिजन में राहत की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

जालौन जिले के कदौरा थाना क्षेत्र के छोटी भेड़ी गांव निवासी पंकज सिंह की पांच वर्षीय पुत्री सोमवार को दादी के साथ माता रानी के दर्शन एवं मेला देखने भेड़ी डांडा पहुंची थी। मेले में भारी भीड़ के चलते बच्ची दादी से बिछड़ गई। बच्ची दिखाई न देने पर दादी घबरा गई और सूचना पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही थाना जलालपुर की मिशन शक्ति टीम मौके पर पहुंची और तलाश शुरू की। आधे घंटे की मशक्कत के बाद टीम ने बच्ची को सकुशल खोजकर दादी के सुपुर्द कर दिया गया। मेला प्रभारी उपनिरीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि बच्ची को परिजन को सौंप दिया गया है। उन्होंने परिवारों से बच्चों का ध्यान रखने और भीड़ में उन्हें अकेला न छोड़ने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें