हमीरपुर। कानपुर-सागर हाईवे पर बेतवा पुल पर ट्रक खराब हो गया। वहीं दूसरी तरफ डंपर का तेल खत्म हो जाने से जाम लग गया। शनिवार को दोपहर 12:30 से 1:30 मिनट तक जाम की स्थिति बनी रही।
कबरई से गिट्टी लेकर शहर की ओर आ रहे डंपर का बेतवा पुल के पास तेल खत्म हो गया। दूसरी तरफ एक ट्रक कानपुर से महोबा की ओर जा रहे बेतवा पुल के पास खराब हो गया। जिससे पुल पर आवागमन बंद हो गया।
इस दौरान कुछेछा से दुर्गा मोड करीब पांच किलोमीटर तक वाहनों की लंबी लाइन लग गई। जाम में भारी वाहनों के अलावा एंबुलेंस व सरकारी बसें फंसी रहीं। यातायात प्रभारी हरवेंद्र सिंह ने बताया कि टीम लगाकर यातायात बहाल करा दिया गया है। वाहनों के खराब होने से जाम की स्थिति बन गई थी। (संवाद)