फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिन बाद भी कई गांवों में बिजली नहीं

Tue, 31 May 2016 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पांच दिन पूर्व आंधी आने के बाद पटरी से उतरी बिजली व्यवस्था अभी तक नहीं सुधर पाई है। कई स्थानों पर लाइनें अभी तक नहीं जुड़ सकी हैं। जिससे कई गांवों में बिजली आपूर्ति पांच दिन बाद भी बहाल नहीं हो पाई है।  
विज्ञापन


कस्बा स्थित पावर सबस्टेशन क्षेत्र के करगांव की ओर गई एचटी लाइन का एक पोल टूटा पड़ा है। जिससे यहां पांच दिनों से बिजली नहीं है। लोग उमस भरी गर्मी के बीच समय गुजार रहे हैं। निवादा के अखिलेश पाठक, प्रमांशु चंदेल, जगत सिंह, अभिषेक सिंह, मुकेश, राजेश साहू आदि ने बताया कि कल्पवृक्ष धाम के पास से 11 हजार केवीए लाइन के दो खंभे टूट गए हैं।

बीते 25 मई को टूटे इन खंभों को बिजली विभाग अभी तक खड़ा नहीं करा सका है। ऐसे में भीषण गर्मी के बीच लोगों को बिजली, पानी से जूझना पड़ रहा है। गांव के लोगों ने जल्द से जल्द बिजली ठीक करवाने की माँग की है। वहीं, अवर अभियंता आलमगीर अंसारी ने कहा कि दो दिनों के भीतर लाइनों को दुरुस्त करा दिया जाएगा।
विज्ञापन


बिजली के साथ पानी का भी संकट
भीषण गर्मी के बीच लोगों को बिजली, पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। आए दिन आंधी के बीच बरसात होने से बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। हालांकि तापमान कम होने से लोगों को भीषण लू से जरूर कुछ राहत मिली है। लेकिन उमस भरी गर्मी से आम जनता बेहाल है। ग्रामीण क्षेत्रों में लोग डायरिया से पीड़ित हैं। मौसम में हो रही तब्दील से अस्पतालों में भी डायरिया पीड़ितों की संख्या बढ़ी है।

करंट की चपेट में आया युवक झुलसा   
राठ। कोतवाली के अमगांव में एचटी लाइन जोड़ने के दौरान करंट की चपेट में आने से एक युवक घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया। अमगांव निवासी ध्रूराम पुत्र बिंद्रावन लोधी के खेत में नलकूप लगा है। सोमवार की दोपहर वह नलकूप चालू करने के लिए हाईटेंशन लाइन का तार जोड़ रहा था। तभी अचानक वह करंट की चपेट में आ गया। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें