फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: पहले आईफोन 17 दिलाओ, फिर पहनूंगी सेरेमनी रिंग, टूटा रिश्ता

Sun, 04 Jan 2026 12:50 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। विवाह के उद्देश्य से शादी डॉट काम के माध्यम से जुड़े युवक को युवती से शादी करने का सपना उस समय महंगा पड़ा जब युवती रिंग सेरेमनी के पहले आईफोन 17 दिलाने को लेकर अड़ गई। आरोप है कि मना करने पर युवती ने उस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कोतवाली में सूचना दी। सुलह समझौते के बाद नए वर्ष पर दोनों ने अपनी राहें अलग करने का मन बना लिया।
विज्ञापन

कानपुर निवासी आशीष श्रीवास्तव पेशे से इवेंट एंकरिंग करते हैं। बीते डेढ़ वर्ष पूर्व शादी डॉट कॉम एप में हमीरपुर निवासी एक युवती से दोस्ती हुई। एक दूसरे को पसंद करने के बाद दोनों लोगों के परिवार मिले और शादी की शुरुआती रस्म अदायगी हुई। दोनों आपस में मिलते रहे और हिल स्टेशन समेत कई स्थानों में साथ घूमें। इस दौरान सात फेरे लेकर एक दूसरे को जीवन साथी चुनने का फैसला किया। युवक का आरोप रहा कि जैसे ही बीते नवंबर माह में रिंग सेरेमनी की तारीख तय हुई तो युवती पहले आईफोन 17 दिलाने की मांग को लेकर अड़ गई। जो रिश्तों में खटास का कारण बन गया। इसको लेकर दोनों के बीच दूरियां बढ़ती गईं तो एक दूसरे के नंबर ब्लाॅक हो गए। इसके बाद नाराज युवती कोतवाली पहुंचकर युवक के खिलाफ दहेज की मांग समेत गंभीर आरोप लगाया।
युवक ने पुलिस को बताया कि डेढ़ वर्ष के दौरान उस पर करीब तीन लाख से अधिक खर्च किया किंतु शादी के पहले ही आए दिन उसके महंगे शौक व रुपयों की मांग ने शादी करने का मन बदल दिया। पुलिस की मध्यस्थता के बाद नए वर्ष में अब दोनों अपने रास्ते बदल रहे हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में कोतवाली अपराध निरीक्षक देवेन्द्र कुमार मिश्र ने बताया कि शादी डॉट काॅम एप में दोनों एक दूसरे से मिले। युवती ने युवक के खिलाफ शादी के पहले दहेज की मांग का आरोप लगाया था। अब दोनों पक्षों ने आपस में सुलह कर मामले को हल कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें