फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी रंजिश के चलते हुई थी फायरिंग, तीन नामजद व 15 अज्ञात पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिवांर (हमीरपुर)। थानाक्षेत्र के महेरा गांव में रविवार रात फायरिंग के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के तीन नामजद व 15 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे पुराने विवाद में दो पक्षों के युवकों के बीच कई राउंड फायरिंग हुई। जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई। फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने पर थाना पुलिस पहुंची। निरीक्षक चित्रसेन सिंह ने बताया कि प्रधानी के चुनाव से दो पक्षों में रंजिश चली आ रही है। हलका इंचार्ज अरविंद मौर्य ने बताया कि दो पक्षों की ओर से तहरीर मिली है। एक पक्ष के जीतेंद्र की तहरीर पर अनुज के खिलाफ आरोपी फायरिंग सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। वहीं दूसरे पक्ष सुभाष की तहरीर पर जीतेंद्र व भरत के खिलाफ बलवा करने व मारपीट करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। साथ ही 15 अज्ञात भी आरोपी बनाए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें