फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग अलग सड़क दुर्घटनाओं में छह लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा (हमीरपुर)। क्षेत्र में अलग-अलग सड़क हादसों में छह लोग घायल हो गए। चार लोगों की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

कानपुर-बांदा रेल लाइन में रेलवे ट्रैक में दोहरीकरण का काम चल रहा है। मानिकपुर जनपद के मारकुंडी थाना निवासी लाला, चन्नी, देवीदीन और कुसुम भैंस्ता गांव स्थित रेलवे स्टोर से ट्रैक्टर ट्रॉली में सरिया लेकर जा रहे। कपसा गांव स्थित पहाड़ी के पास ट्रैक्टर पलट गया। उसमें सवार चारों युवक घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। लाला व चन्नी को गंभीर चोटें होने पर सदर अस्पताल रेफर किया गया है।
दूसरी घटना में कस्बा निवासी सद्दाम व रजीउद्दीन बड़ा चौराहा से अपनी बाइक से घर जा रहे थे। संतुलन बिगड़ने से दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। दोनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर सदर अस्पताल रेफर किया गया है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें