फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने पेट्रोल पंप पर की फायरिंग

Wed, 24 Dec 2014 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिवांर थानाक्षेत्र के छानी गांव स्थित पेट्रोल पंप पर बदमाशों ने फायरिंग कर लूटपाट की कोशिश की। लेकिन सफल नहीं हुए। ग्रामीणों के ललकारने पर तीनों बदमाश मौके से भाग निकले। इस बीच इंगोहटा चौकी पुलिस ने भाग रहे बदमाशों में से एक को दबोच लिया। जबकि दो बदमाश भाग जाने में सफल हो गए।
विज्ञापन


राठ रोड पर पूर्व सांसद घनश्याम अनुरागी ने पेट्रोल पंप स्थापित कराया था। फिलहाल मौजूदा समय में निवादा निवासी दुष्यंत सिंह व बबलू सिंह इसे संचालित कर रहे है। मंगलवार दोपहर में इसी पंप पर तीन बदमाश असलहों से लैस होकर पहुंचे और पेट्रोल पंप को लूटने के इरादे से फायरिंग शुरू कर दी।

पंप के कर्मचारियों व ग्रामीणों के एकजुट होने पर बदमाशों को भागना पड़ा। बदमाश छानी से इंगोहटा आने वाले मार्ग से भागे। घटना को पेट्रोल पंप मालिक ने पुलिस अधिकारियों को अवगत कराया। जिस पर जिले की पुलिस सक्रिय हो गई।
विज्ञापन


बाइक से भाग रहे बदमाश जैसे ही इंगोहटा गांव के पास पहुंचे तो गांव की पुलिस चौकी में तैनात सिपाही इंदल व मूलचंद्र त्रिपाठी ने बाइक रुकवाई। जिस पर दो बदमाश बाइक से कूदकर भाग निकले।

पुलिस ने बाइक चला रहे धर्मेंद्र सिंह निवासी कंडौर थाना कुरारा को दबोच लिया और पकड़कर थाने ले आई। पकड़े गए बदमाश के पास से पुलिस ने एक तमंचा बरामद किया है।

बदमाश धर्मेंद्र ने पुलिस को बताया कि भागे दो बदमाश सोनू सिंह व तिलक सिंह निवासी भेड़ी थाना जलालपुर के है। उधर पेट्रोल पंप लूटने का असफल प्रयास करने वाले बदमाशों में एक के  पकडे़ जाने की खबर पाकर मालिक व अन्य लोग आ पहुंचे।

उन्होंने थानाध्यक्ष सुभाष यादव को घटना की जानकारी दी। वहीं पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लूटकांड में शामिल लुटेरे शातिर है। इन पर मूर्ति चोेरी व लूटपाट तथा हत्या जैसे मामले कई थानों में पंजीकृत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें