फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: गैस के रिसाव से लगी आग, जेवर व गृहस्थी जली

विज्ञापन
विज्ञापन
गोहांड (हमीरपुर)। खाना बनाते समय गैस सिलिंडर में रिसाव से मकान में आग लग गई। आग से अनाज, गृहस्थी का सामान व सोने चांदी के जेवर जल गए। गृहस्वामी ने आग से करीब तीन लाख का नुकसान बताया है।
विज्ञापन

जलालपुर थाने के हरसुंडी गांव निवासी धर्मपाल यादव ने बताया कि शनिवार शाम बेटी छाया खाना बना रहीं थीं। तभी गैस सिलिंडर में हुए गैस के रिसाव से आग लग गई। परिवार के सभी सदस्यों ने घर से बाहर भागकर जान बचाई। चीखपुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीण आग बुझाने में जुट गए। आग इतनी विकराल थी कि सफलता नहीं मिली। बताया कि फायर ब्रिगेड की टीम देरी से पहुंची, जिसके बाद ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
धर्मपाल ने बताया कि आग से घर में रखा अनाज, गृहस्थी का सामान, बक्से में रखा सोने का मंगलसूत्र, कान के वाले, झुमकी, दो जोड़ी पायल व 35 हजार रुपये जल गए। बताया कि उन्हें करीब तीन लाख का नुकसान हुआ है। सूचना पर पहुंचे लेखपाल रोहित ने नुकसान का आकलन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें