फोटो- 14 एचएएमपी 16- कपसा में आग की चपेट में आने से वैन जलकर राख। संवाद
फोटो- 14 एचएएमपी 16- कपसा में आग की चपेट में आने से वैन जलकर राख। संवाद
- बृहस्पतिवार की रात लगी आग का नहीं पता चला कारण
मौदहा (हमीरपुर)। गुरुवार की रात करीब आठ बजे कपसा गांव में एक कच्चे मकान के खपरैल में आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और छप्पर के नीचे खड़ी दो वैन भी आग की चपेट में आकर जल गईं।
कोतवाली क्षेत्र के कपसा गांव निवासी अनमोल सिंह ने बताया कि 13 अगस्त की रात करीब 8 बजे उनके रिहायशी मकान के आगे बने कच्चे मकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयानक रूप ले लिया। आग की चपेट में आने से एक ओमनी वैन पूरी तरह जल गई, जबकि दूसरी भी काफी हद तक जलने से बेकार हो गई है। साथ ही वहां रखे सिंचाई के करीब 50 पाइप भी जल गए। इससे उसको करीब तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है। हालांकि बाद में आग लगने की आशंका वैनों के सीएनजी से चलने के कारण बताई जा रही है।
आगजनी की सूचना पर स्थानीय लेखपाल क्रांति बहादुर ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन लिया है। उन्होंने बताया कि रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। घटना में जनहानि नहीं हुई है, जबकि वाहन, पाइप और मकान के छप्पर के जलने से नुकसान हुआ है।