फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: ई स्कूटी शोरूम में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 14 स्कूटी व ई रिक्शा जला

विज्ञापन
फोटो-31 एचएएमपी 12- राठ के ई स्कूटी शोरूम में शॉर्ट सर्किट से लगी आग। संवाद
विज्ञापन
- फायर ब्रिगेड की टीम के 15 मिनट तक पंपिंग करने के बाद निकला पानी, तब आग पर काबू पाया
विज्ञापन



फोटो-31 एचएएमपी 12- राठ के ई स्कूटी शोरूम में शॉर्ट सर्किट से लगी आग। संवाद


संवाद न्यूज एजेंसी


राठ (हमीरपुर)। रामलीला मैदान स्थित इलेक्ट्रिक स्कूटी शोरूम में शॉर्टसर्किट से आग लग गई। सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग बुझाई तब तक शोरूम में खड़ी 14 स्कूटी और एक ई रिक्शा समेत अन्य सामान जल गया। आठ माह पहले ही स्कूटी का शोरूम खुला था।
विज्ञापन

ई रिक्शा शोरूम के मालिक चौबट्टा मोहल्ला निवासी सिद्धांत दीप चौबे ने बताया कि रामलीला मैदान में उनका ई-स्कूटी शोरूम है। सोमवार सुबह शोरूम में शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग तेज होने पर जब शटर से धुंआ निकला तब लोगों ने उन्हें जानकारी दी। जब तक वह शोरूम पहुंचे तब तक आग विकराल हो गई। मोहल्लेवासियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहे। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने 15 मिनट तक पंपिंग की तब कहीं जाकर पानी निकला और दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। फिर भी 14 स्कूटी और एक ई-रिक्शा जलकर राख हो गए। शोरूम मालिक सिद्धांत ने बताया कि आग से करीब उनका 20 से 22 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। इससे पहले शनिवार रात सिकंदरपुरा मोहल्ले में भी संतोष कुमार की ई स्कूटी की बैटरी में ब्लास्ट होने से आग लगी थी। जिसमें पास रखी बाइक सहित गृहस्थी का समान जलने से दो लाख रुपये का नुकसान हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें