फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: शादी से इन्कार की घुड़की के बाद पांच के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Sun, 15 Feb 2026 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिवांर (हमीरपुर)। कुनहेटा गांव में युवती के शादी से इन्कार करने के बाद पुलिस ने दूसरे पक्ष के पांच लोगाें के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की। वहीं शादी में कोई बाधा उत्पन्न न हो इसके लिए पुलिस बल तैनात किया।
विज्ञापन

बताते चलें कि शुक्रवार सुबह को थाना क्षेत्र के कुनहेटा गांव में विनय की बेटी की शादी की तैयारियां चल रही थी। बरातियों के स्वागत की तैयारियों में जुटे विनय ने घर के सामने बनी नाली में पटिया डाला तो पड़ोसी कल्लू ने विरोध किया। पथराव में एक रिश्तेदार महिला सुमित्रा के सिर पर चोट आने से घायल हो गई। नाराज परिजनों ने बसवारी मार्ग में रास्ते में जाम लगा दिया। पुलिस ने जाम हटवाया लेकिन आरोपियों पर कार्रवाई नहीं की। इससे नाराज युवती मंडप से उठकर अपनी मां के साथ कलक्ट्रेट में धरना देने लगी। आरोपियों पर कार्रवाई न होने तक शादी से इन्कार कर दिया।
इसके बाद युवती की मां पान कुमारी की तहरीर पर बिवांर पुलिस ने दूसरे पक्ष के कल्लू , उसकी पत्नी रामवती, बेटे शारदा व राकेश, बहू प्रीति समेत पांच लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की। थाना प्रभारी नन्दराम ने बताया कि दूसरे पक्ष के आरोपी राकेश को हिरासत में लिया है नामजद अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है। शादी कार्यक्रम में बाधा उत्पन्न न हो इसके लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें