फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: छात्र को गोली मारने के मामले में तीन पर जानलेवा हमले की प्राथमिकी दर्ज

Sat, 24 Jan 2026 12:54 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पनवाड़ी (महोबा)। कस्बा पनवाड़ी में छात्र की पिटाई कर रहे युवकों का विरोध करने पर साथी को गोली मारे जाने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले की प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन

कोहनिया गांव निवासी अशोक अपने साथी दीपांशु, रेशू व सचिन के साथ प्रयोगात्मक परीक्षा देकर बृहस्पतिवार की दोपहर हमीदिया इंटर कॉलेज से बाहर निकला था। तभी तीन युवकों ने अशोक को पीटते हुए बाइक में बैठाकर अपने साथ ले गए थे। एकांत स्थान पर अशोक की पिटाई किए जाने पर दोस्त दीपांशु अन्य साथियों के साथ बचाने के लिए पहुंचा। तब आरोपियों ने फायर कर दिया था। गोली पैर में लगने से वह घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल भेजा गया था। घायल के चाचा नरेंद्र कुमार की तहरीर पर पुलिस ने अखिल राजपूत निवासी पनवाड़ी, सोनू अनुरागी व धीरज कुशवाहा निवासी दिदवारा के खिलाफ जानलेवा हमला समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। थानाध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें