फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: वायरल ऑडियो में सपा नेता समेत तीन पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा (हमीरपुर)। सपा नेता बबलू फरीद सहित तीन पर अभद्र टिप्पणी करने, धार्मिक वैमनस्य फैलाने आदि के आरोप में प्राथमिकी दर्ज हुई है। मामले का ऑडियो वायरल होने पर यह कार्रवाई हुई। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन

कस्बे के हुसैनगंज मोहल्ला निवासी कमरुद्दीन ने पुलिस को शिकायती पत्र दिया था। उन्होंने बताया कि वह उत्तर प्रदेश राज्य हज कमेटी में कार्यरत हैं। बताया कि सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल हुआ है। ऑडियो में उनके दिवंगत पिता, उनके और मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां की गई हैं। शिकायती पत्र में सपा नेता बबलू फरीद, नियामत उल्ला और पप्पू पर धार्मिक आधार पर लोगों को भड़काने वाली बातें कहने का भी आरोप लगाया गया है। कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की है। कहा कि मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें