हमीरपुर। विधानसभा निर्वाचन प्रशिक्षण के क्रम में दो दिनों में 14 कार्मिक अनुपस्थित पाए गए हैं। जिनके विरुद्ध जिला निर्वाचन अधिकारी डा. चंद्र भूषण ने लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराते हुए उनके कार्यालयाध्यक्षों को इनके खिलाफ कठोर विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि शनिवार को पीठासीन अधिकारी हरिश्चंद्र, उमाकांत, रामलाल, पप्पूराम, परमेश्वर, दिनेश कुमार त्रिपाठी व मतदान अधिकारी प्रथम के रूप में मीना गुप्ता, वीरेंद्र, आलोक कुमार, सुमित दीक्षित, माधव प्रसाद, प्रगति सिंह गैर हाजिर रहे। वहीं दो कार्मिक शुक्रवार को अनुपस्थित मिले थे। प्रशिक्षण में कंट्रोल यूनिट, बैलेट यूनिट व वीवीपैट को आपस में जोड़ने, संचालित करने, सील करने एवं मशीनों को अलग करने के बारे में जानकारी दी गई।