फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाहियों की विधवाओं को मिली आर्थिक मदद

Fri, 04 Mar 2016 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बीते अक्तूबर माह में त्रिस्तरीय स्तरीय पंचायत चुनाव में ड्यूटी कर वापस आते समय मार्ग दुर्घटना का शिकार हुए दो सिपाहियों की विधवाओं को डीएम ने 10-10 लाख रुपये का बैंक ड्राफ्ट सौंपा। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि बीते पंचायत चुनाव में 13 अक्तूबर को विकासखंड सरीला/गोहांड में जिला पंचायत सदस्य पद का मतदान समाप्त होने के बाद पुलिस आरक्षी शाहिद सिद्दीकी व द्वारिका प्रसाद सचान बाइक से मुख्यालय आ रहे थे। तभी दोनों को एक बोलेरो ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में द्वारिका सचान की घटनास्थल पर मौत हो गई थी।

जबकि मोहम्मद शाहिद सिद्दीकी ने इलाज के दौरान बीते 15 अक्तूबर को दम तोड़ दिया था। डीएम संध्या तिवारी ने मृतक आरक्षी के परिवारों को आर्थिक सहायता दिलाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग पंचायत को पत्र भेजा था।
विज्ञापन


पीड़ित परिवार के लिए धनराशि प्राप्त होने पर गुरुवार को डीएम संध्या तिवारी ने एसपी मुनीराज जी की उपस्थिति में मृतक मोहम्मद शाहिद सिद्दीकी की पत्नी शबी फातिमा निवासी चायल, कौशांबी व द्वारिका प्रसाद सचान की पत्नी रामऔतारी निवासी रैपुरा, चित्रकूट को 10-10 लाख रुपये का बैंक ड्राफ्ट सौंपा। इस अवसर पर एडीएम डा. राजेश कुमार प्रजापति व एएसपी बीके मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें