कोतवाली पुलिस ने बुधवार शाम को तीन बाइक चोरों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से तीन बाइकें भी बरामद की हैं।
कोतवाल जगदेव प्रसाद ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना पर कस्बे के सिकंदरपुरा मोहल्ला स्थित दातागढ़ी के पास छापा मारा। वहां कुछ लोग चोरी की बाइक लेकर आने की सूचना सही निकली। बाइक चोरों के पहुंचने पर पहले से घात लगाए बैठी
पुलिस ने तीन बाइक चोरों रहंक निवासी आशुतोष चौबे, मझगवां थाने के टोलारावत गांव निवासी पूरन साहू और बिनोद कुमार यादव निवासी गहरौली थाना मुस्करा को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल ने बताया कि आरोपी बाइकों को कानपुर की ओर से चोरी कर लाए थे।