फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: लोक अदालत के समक्ष करें वाद दायर, शीघ्र मिलेगा न्याय

Thu, 20 Nov 2025 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जनपद न्यायालय सभागार में विधिक जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें लोक अदालत व उपभोक्ता फोरम के क्षेत्राधिकार विषय, निर्णय आदि प्रक्रिया के संबंध में जानकारी दी गई। बताया गया कि लोक अदालत के समक्ष वाद दायर कर शीघ्र न्याय पा सकते हैं।
विज्ञापन

बुधवार को गोष्ठी में जनपद न्यायाधीश मनोज कुमार राय की मौजूदगी में लोक अदालत अध्यक्ष प्रमोद कुमार, उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष महेश चंद्र कुशवाहा व सचिव जिला विधिक सेवा महेंद्र कुमार पांडेय ने अपने विचार व्यक्त किए। अध्यक्ष ने लोक अदालत के गठन, क्षेत्राधिकार, निर्णय देने की प्रक्रिया व लोक अदालत के माध्यम से आम जनमानस को क्या लाभ प्राप्त हो सकते हैं। बीमा, परिवहन, डाक, दूर संचार बिजली, पानी, अस्पताल व शिक्षा संबंधित मामलों में लोक अदालत के समक्ष वाद दायर कर शीघ्र न्याय पा सकते हैं।
जनपद न्यायाधीश ने उक्त कार्यक्रम को और अधिक संख्या में कराए जाने के लिए निर्देशित किया। कहा कि यह विधिक सेवा प्राधिकरण की एक सराहनीय पहल है। इस मौके पर जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह, महामंत्री अश्वनी प्रजापति सहित सभी अधिवक्तागण, पीएलवी, लीगल एड डिफेंस काउसिंल के अधिवक्ता एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें