फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: नामित कार्मिकों की उपस्थिति में होगा खाद का वितरण

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। रबी सीजन में किसानों को सुगमता से उर्वरक उपलब्ध कराने को लेकर डीएम प्रभास कुमार ने कृषि और सहकारिता विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में उप निदेशक कृषि रामसजीवन ने बताया कि वर्तमान में सभी उर्वरक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। यूरिया 8,782 मीट्रिक टन, डीएपी 6,280 मीट्रिक टन व एनपीके 1,416 मीट्रिक टन उपलब्ध है। जो वर्तमान की आवश्यकता के सापेक्ष और पिछले वर्ष की तुलना में अधिक है। साथ ही जिले को उर्वरक नियमित रूप से प्राप्त हो रही हैं।
विज्ञापन

साधन सहकारी समितियों पर नियमित रूप से यूरिया व डीएपी भेजी जा रही है। डीएम ने निर्देश दिए कि जिन बिक्री केंद्रों पर उर्वरक वितरण होना है, उसकी सूचना पर्याप्त समय पहले संबंधित तहसील के एसडीएम और विभागीय अधिकारियों को दी जाए। बिक्री केंद्रों पर नामित राजस्व, सहकारिता व कृषि विभाग के कार्मिकों की उपस्थिति में वितरण कराया जाए। किसानों को उनकी भूमि की जोत, भूमि अभिलेख, आधार कार्ड और फॉर्मर रजिस्ट्री लेकर सुगमता से उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें। जिन बिक्री केंद्रों पर मांग पिछले वर्ष में अधिक रही है उन केंद्रों पर विशेष निगरानी रखी जाए। इस मौके पर एडीएम वित्त इंद्र नंदन सिंह, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता अर्जेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें