फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में बाइक सवार ससुर की मौत, दो दामाद घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा। बाइक अनियंत्रित होने से सड़क पर गिरे वृद्व को तेज रफ्तार वाहन ने रौंद दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसके दोनों दामाद भी घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक तीनों एक ही बाइक पर सवार थे और घटनास्थल से कोई हेलमेट भी नहीं मिला है।
विज्ञापन

कस्बे के हैदरगंज निवासी शब्बीर खां (62) गुरुवार को अपने दामाद आजाद (25) निवासी नदेहरा व शेर खान (28) निवासी सुमेरपुर के साथ बाइक से क्षेत्र के गुसियारी गांव बहनोई के फातिहा का निमंत्रण देने गए थे। देर शाम करीब आठ बजे गुसियारी से लौटते वक्त सिजवाही व उरदना गांव के बीच सड़क पर सामने से आ रहे मवेशी को बचाने के प्रयास में बाइक असंतुलित हो गई।
इससे तीनों सड़क पर गिर गए। तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार भारी वाहन ने शब्बीर को रौंद दिया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों ने पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। दोनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें सदर अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें