खराब हो रही किसानों की माली हालत को लेकर हमीरपुर विकास मंच भी चिंतित है। विकास मंच ने किसानों की समस्या को देखते 24 घंटे बिजली देने के साथ सभी प्रकार के बकाए की वसूली बंद करने की मांग तेज कर दी है। विकास मंच के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया है।
विकास संस्थान के पदाधिकारियाें ने ज्ञापन में बताया कि बुंदेेलखंड में भयंकर सूखे के कारण किसानों व उनके जानवरों को बचाने के लिए विशेष राहत देने के लिए प्रदेश सरकार की घोषणाओं का स्वागत है। साथ ही कहा है कि इसके बावजूद जमीन पर स्थितियां ज्यों की त्यों हैं।
किसानों ने चारा की व्यवस्था न होने से जानवरोें को छोड़ दिया है। जो आंशिक रूप से बोई फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। बिजली पांच से 10 घंटे मिलने पर नलकूप नहीं चल पा रहे हैं। कृषि मजदूरों, लघु सीमांत किसानों का पलायन बढ़ गया है।
संस्थान के पदाधिकारियों ने बुंदेेलखंड के किसानों कोे 24 घंटे बिजली आपूर्ति किए जानेे, सभी प्रकार की राजस्व वसूली बंद किए जाने व पशुओं को चारे की व्यवस्था कराने की मांग की हैं। ज्ञापन देते समय राजेंद्रवीर सिंह चौहान, प्रकाशचंद्र ओमर, दिनेश पाल सिंह, मनीराम वर्मा, कृष्ण बिहारी, नरेंद्र सिंह, प्रहलाद नारायन, राजेंद्र कुमार साहू, जयकरन सिंह व कृष्णचंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।