फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनुज व दिव्या बनी चैंपियन

Thu, 17 Dec 2015 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कुछेछा में दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह का समापन गुरुवार को हो गया। खेलकूद समारोह के अंतिम दिन 200 मीटर व 15 सौ मीटर दौड़ सहित अन्य प्रतियोगिताएं हुईं। छात्र वर्ग में मनुज कुमार व छात्रा वर्ग में दिव्या बाजपेई चैंपियन रहीं।
विज्ञापन


समापन अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डा. पूनम श्रीवास्तव ने कहा कि क्रीड़ोत्सव के केंद्र बिंदु छात्र-छात्राएं होते हैं। खेल में प्रतिभाग का महत्व होता है, प्राप्ति का नहीं। लक्ष्य साधना से प्राप्त होता है। छात्र वर्ग में बीए प्रथम वर्ष के छात्र मनुज कुमार पांच प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान पाकर चैंपियन रहे।

जबकि छात्रा वर्ग में बीए तृतीय वर्ष की दिव्या बाजपेई पांच खेल प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान हासिल कर चैंपियन रहीं। दोनों को डा. पूनम श्रीवास्तव एवं डा. भवानीदीन ने ट्राफी देकर पुरस्कृत किया। डा. योगेंद्र, डा. अनिल, डा. स्वामी प्रसाद, डा. घनश्यामदास, डा. कमलेश गुप्त, डा. केके श्रीवास्तव, डा. पवन यादव, डा. अजय तथा डा. अविनाश ने विजयी प्रतिभागियों को मेडल व प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम का संचालन डा. संतोष पांडेय ने किया। जबकि डा. भवानीदीन ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में क्रीड़ा प्रभारी डा. धीरेंद्र सिंह, डा. स्वामी प्रसाद, डा. रावेंद्र सिंह, डा. विनय कुमार, डा. कल्पना वर्मा, दीपिका कटियार व सुधा पाठक का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें