फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: डीएपी वितरण में धांधली पर किसानों का हंगामा, पुलिस ने लाठियां पटकीं

Sat, 27 Sep 2025 09:01 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
फोटो 26 एचएएमपी 12- सुमेरपुर क्रय विक्रय में खाद के लिए जद्दोजहद करते किसान। संवाद
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर। क्रय विक्रय सहकारी समिति में डीएपी खाद आते ही किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी। किसानों ने वितरण में भेदभाव का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया। समिति प्रभारी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लाठियां पटक कर हंगामा कर रहे किसानों को मामला शांत कराया। नायब तहसीलदार ने समिति में टोकन दिलाकर खाद का वितरण कराया।
विज्ञापन



शुक्रवार की सुबह क्रय विक्रय सहकारी समिति में 1500 बोरी डीएपी आई थी। खाद आने की जानकारी मिलने पर किसानों की उमड़ पड़ी। किसानों ने वितरण में भेदभाव का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। समिति के सचिव शुभम त्रिपाठी ने हंगामे की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसानों को शांत कराने की कोशिश की, बात न मानने पर पुलिस ने लाठियां पटक कर किसानों को शांत कराकर लाइन लगवाई। मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार प्रदीप कुमार निगम ने किसानों को कूपन देकर खाद का वितरण शुरू कराया। एक कूपन में दो से तीन बोरी खाद दी गई। इसके किसान संतुष्ट नजर नहीं आए।
किसान सुमनकली, राजू वर्मा, शिवम, विजय करन, वंदना ने बताया कि सुबह से भूखे प्यासे लाइन में लगे हैं। अभी तक खाद नहीं नसीब हुई है। किसानों ने आरोप लगाया कि सचिव मनमाने ढंग से वितरण कर रहा। कूपन महज दिखावा है। कूपन के नाम पर किसानों को बेवकूफ बनाया जा रहा है। असली खेल बगैर कूपन के अंदरखाने हो रहा है। सचिव शुभम त्रिपाठी ने किसानों के आरोपों को निराधार बताया। कहा कि प्रशासन की निगरानी में खाद वितरण हो रहा है। लेखपाल अशोक कुमार की मौजूदगी में वितरण करा रहे हैं। किसानों की खतौनी के आधार से वितरण किया जा रहा है।
विज्ञापन

एडीओ सहकारिता सुरेश चंद्र ने कहा कि किसान संयम रखें। खाद की कोई कमी नहीं है। जल्द ही सभी समितियां में डीएपी उपलब्ध होगी। सभी जगहों पर एनपीके पर्याप्त मात्रा में मौजूद हैं। दलहन तिलहन बोने में किसान एनपीके खाद का प्रयोग करें।

फोटो 26 एचएएमपी 12- सुमेरपुर क्रय विक्रय में खाद के लिए जद्दोजहद करते किसान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें