फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: जमीन अधिग्रहण पर किसानों का विरोध

विज्ञापन
फोटो 25 एचएएमपी 26- बुंदेलखंड औद्योगिक गलियारे की बैठक में मौजूद किसान और अधिकारी। संवाद
विज्ञापन
मुस्करा (हमीरपुर)। बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के पास प्रस्तावित औद्योगिक गलियारा परियोजना के लिए जमीन अधिग्रहण को लेकर किसानों का विरोध बढ़ गया है। मंगलवार को राजस्व विभाग और प्रभावित किसानों के बीच एक बैठक हुई।
विज्ञापन



किसानों ने प्रशासन द्वारा प्रस्तावित सर्किल रेट पर आपत्ति जताते हुए पर्याप्त वृद्धि की मांग की। किसान रामसिंह, रोहित और अन्य ने कहा कि उचित बढ़ोतरी न होने पर वे जमीन नहीं देंगे। राजस्व अधिकारियों ने किसानों की समस्याएं सुनीं। नायब तहसीलदार सत्यप्रकाश वर्मा ने आश्वस्त किया कि उनकी मांगें जिलाधिकारी और उच्चाधिकारियों तक पहुंचाई जाएंगी। किसानों ने अपनी सहमति और असहमति रजिस्टर में दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें