फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: किसानों ने प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को बताईं समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) ने बुधवार को कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को सात सूत्री मांगपत्र सौंपा। प्रदर्शन का नेतृत्व संगठन के जिलाध्यक्ष शिवपूजन निषाद ने किया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने ज्ञापन में सरकारी समितियों पर डीएपी और यूरिया की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की। साथ ही निजी खाद-बीज दुकानों पर तय दर से अधिक कीमत पर बिक्री की जांच और दोषी दुकानदारों पर कार्रवाई की मांग भी की गई। यूनियन ने दुकानों के बाहर खाद व बीज की दरें स्पष्ट रूप से लिखने की मांग की। जिलाध्यक्ष ने बताया कि मौदहा, सरीला और हमीरपुर तहसील के गांवों में अन्ना गोवंश किसानों की फसलें खराब कर रहे हैं। इन मवेशियों को गोशालाओं में रखने और फसलों की सुरक्षा हेतु प्रशासनिक कदम उठाने की मांग की। जिलाध्यक्ष ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं होती तो नवंबर में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इस दाैरान पारस सैनी, डाॅ. भूपेंद्र भदाैरिया, संतोष कुमार, सुनील त्रिपाठी आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें