फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटौती से आजिज किसानों ने लगाया जाम

विज्ञापन
सुमेरपुर क्षेत्र के टेढ़ा पावर सबस्टेशन के सामने बांदा मार्ग में जाम लगाए किसान। - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर। बिजली की अंधाधुंध कटौती से तंग टेढ़ा सबस्टेशन से जुड़े किसानों ने पावर हाउस के सामने बांदा मार्ग पर जाम लगाकर हंगामा किया। कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया। दो घंटे बाद जाम की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने किसानों को समझा शांत कराया। जाम खुलवाकर यातायात सामान्य कराया।
विज्ञापन

टेढ़ा विद्युत सब स्टेशन से जुड़े सभी फीडर पावर हाउस में लगी कम क्षमता की सीटी के कारण ओवरलोड के शिकार हैं। ओवरलोड से बचने के लिए विद्युत विभाग के कर्मी कटौती कर एक एक फीडर को महज छह से आठ घंटे ही आपूर्ति कर रहे हैं। जिससे पलेवा व सिंचाई का काम पिछड़ रहा है। नाराज किसानों ने सुबह पावर हाउस के सामने बांदा मार्ग जाम कर दिया। विद्युत वितरण विभाग के अवर अभियंता रविंद्र कुमार साहू ने बताया कि किसान विद्युत कटौती से नाराज हैं। सब स्टेशन में सीटी के साथ ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने के लिए उच्च अधिकारियों को पत्राचार किया है। जल्द ही समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें