फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: खाद के लिए किसानों का हंगामा, एसडीएम ने बंटवाई

Fri, 05 Sep 2025 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
फोटो 04 एचएएमपी 06 राठ की क्रय विक्रय समिति में किसानों को टोकन बांटते लेखपाल कमलेश चतुर्वेदी।
विज्ञापन
राठ। क्रय विक्रय समिति में बृहस्पतिवार को खाद के लिए किसानों की भीड़ उमड़ी। टोकन लिए किसान लाइन में लगे रहे, वहीं बिना टोकन के भी खाद लेने के लिए सैकड़ों किसान आ पहुंचे। पहले खाद पाने के लिए लाइन में लगे किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया। माहौल बिगड़ता देख पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और लाइन लगवाकर किसानों को खाद का वितरण कराया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह रामलीला मैदान के पास क्रय विक्रय समिति में खाद के लिए 150 किसान को टोकन लेकर खाद लेने पहुंचे। वहीं खाद वितरित होने की सूचना पर अन्य सैकड़ों किसान भी आ गए। अधिक भीड़ होने से अफरातफरी का माहौल बन गया। खाद न मिलने की आशंका पर किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर एसडीएम अभिमन्यु कुमार, नायब तहसीलदार वीरपाल सिंह व सुभाष वर्मा, लेखपाल कमलेश चतुर्वेदी व पुलिस के साथ पहुंचे। एसडीएम ने किसानों से बात कर खाद मिलने का भरोसा दिलाया। इसके बाद 300 टोकन वितरित कर खाद खाद बांटी गई। एसडीएम ने कहा कि खाद पर्याप्त मात्रा में है। अन्य समितियों में भी जल्द ही खाद भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें