फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: खेत जुताई के पैसे मांगने पर किसान को मारा चाकू

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। खेत की जोताई के लिए दिए गए पैसे वापस मांगने के मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। बुजुर्ग किसान पर धारदार हथियार से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया।
विज्ञापन


शैलेंद्र कुमार निषाद ने बताया कि चचेरे भाई अखिलेश ने करीब 15 दिन पूर्व एक युवक को जोताई के लिए 750 रुपये ऑनलाइन और बड़े पिता संतराम निषाद ने 500 रुपये दिए थे। कई दिनों तक जोताई न होने पर जब पैसे वापस मांगे तो वह विवाद करने लगा। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने कुछ अन्य लोगों के संग मिलकर रविवार की शाम करीब 7:30 बजे संतराम को चाकू मारकर लहूलुहान कर दिया। कोतवाल विनोद कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में है। घायल का मेडिकल कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें