फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान की आकाशीय बिजली गिरने से मौत

Mon, 21 Sep 2015 11:08 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिवांर थानाक्षेत्र के सायर गांव में खेतों में बिजली गिरने से अधेड़ की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। वहीं दैवीय आपदा के तहत प्रशासन परिजनों को पांच लाख रुपये की चेक देगा।
विज्ञापन


सायर गांव के डेरा निवासी कल्लू प्रजापति रविवार को बजेहटा गांव रिश्तेदारी में गया था। वहां से लौटकर आने पर कल्लू अरतरा में उतर गया। वहां से पैदल आकर वह अपने खेतों पर जाकर फसल देखने लगा। इस बीच बारिश होने लगी।

मृतक के भाई किशोरी ने बताया कि भोदी के डेरा में बरसात के साथ आकाशीय बिजली गिरी, घटना के समय उसका भाई पेड़ के नीचे खड़ा था। बताया कि गाज गिरने से उसकी मौत हो गई। डेरा निवासी भोदी ने उसे घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन


तब वे लोग पहुंचे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

वहीं सूचना मिलने पर मौदहा तहसीलदार राजेश कुमार व गांव में तैनात लेखपाल ने परिजनों के पास पहुंचकर ढांढस बंधाया और दैवीय आपदा के तहत पांच लाख रुपये की चेक दिए जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


गौरतलब हो कि किसान की तीन बेटियां विवाह योग्य है। आकाशीय बिजली गिरने से घर के मुखिया की मौत होने पर परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें