फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर में घुसी बाइक, युवक की मौत

Mon, 21 Sep 2015 12:08 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर से उरई रिश्तेदारी आ रहे दो युवकों की बाइक आगे जा रहे डंपर में जा घुसी। इस हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


हमीरपुर जनपद के गांव गुटकबारा निवासी बृजेश कुमार (25) पुत्र रामजीवन अपने साथी नरेंद्र सिंह निवासी हरसुनडी के साथ बाइक से उरई जा रहा था। उरई-राठ मार्ग स्थित जैसारीकलां गांव मोड़ के पास आगे चल रहे डंपर के चालक ने ब्रेक लगा दी।

अचानक डंपर रुकने पर बाइक अनियंत्रित होकर डंपर में जा घुसी। इस हादसे में दोनों घायल हो गए। बृजेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नरेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल नरेंद्र सिंह को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी हालत गंभीर है। पुलिस ने पंचनामा भरकर बृजेश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थानाध्यक्ष आलोक सक्सेना ने बताया कि परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। युवक उरई में किसी रिश्तेदार के यहां जा रहे थे। उन्होंने बताया कि डंपर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें