फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुस्करा (हमीरपुर)। मुस्करा थाना क्षेत्र के बसवारी-मसगांव मार्ग पर सतउआ बाबा के पास सोमवार को किसान को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मसगांव निवासी फूलसिंह ने बताया कि बड़ा भाई अरविंद (55) गांव के माैनियों के साथ सोमवार को मसगांव से बसवारी की ओर निकला था। सतउआ बाबा के पास वह सड़क किनारे घूम रहा था। इसी दौरान मसगांव की ओर से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी जिससे अरविंद घायल हो गया। पीआरवी 112 ने उसे सीएससी मुस्करा पहुंचाया जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां इलाज के दाैरान अरविंद ने दम तोड़ दिया। भाई ने बताया कि अरविंद अविवाहित था और माता-पिता के साथ रहता था। वह तीन बीघा जमीन पर खेती किसानी करता था। शराब का आदी होने के कारण उसकी शादी नहीं हुई थी। थाना प्रभारी कौशल सिंह ने बताया कि परिवार की ओर से शिकायती पत्र मिलने पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें