गोहांड (हमीरपुर)। दिल्ली से दिवाली त्योहार मनाने घर लौटे 27 वर्षीय श्रमिक नरेश कुमार ने फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक के भाई सुरेश कुमार ने बताया कि वे दोनों दिल्ली में मजदूरी करते थे। रविवार दोपहर वे घर लौटे थे। पूजा-पाठ करने के बाद नरेश ने कमरे में अंदर से कुंडी बंद कर साड़ी से फंदा लगा लिया। परिजनों ने उसे फंदे से लटका देखा। पड़ोसियों ने गेट तोड़कर उसे सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित किया। नरेश अविवाहित था। थानाध्यक्ष मनोज पांडेय ने बताया कि थाने में घटना की कोई सूचना नहीं दी गई है। मामले की जांच की जाएगी।