फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: सपोर्टिंग वायर में उतरे करंट से किसान की मौत

Mon, 03 Nov 2025 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा-हमीरपुर। देररात मंदिर से भजन कीर्तन के बाद घर लौट रहे किसान की सपोर्टिंग वायर में उतरे करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। उधर, उपखंड अधिकारी ने ऐसे किसी मामले की जानकारी होने से इन्कार किया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गुरदाहा गांव निवासी राजू (45) शनिवार की रात देवउठनी एकादशी के अवसर पर रामजानकी मंदिर में आयोजित कार्यक्रम से घर लौट रहे थे। रास्ते में कुएं के पास लगे बिजली के खंभे के सपोर्टर तार में उतरे करंट की चपेट में वह आ गया। परिजन गंभीर हालत में उसे कस्बे के सरकारी अस्पताल ले गए। वहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। राजू के नाम छह बीघा जमीन है।
इस संबंध में विद्युत उपखंड अधिकारी आरके वर्मा ने बताया कि उन्हें ऐसे किसी मामले की जानकारी नहीं है, लेकिन फिर भी पता कराया जा रहा है। हल्का प्रभारी दिशांक खोखर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें