फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक पेड़ से टकराने पर किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ/गोहांड। चंडौत मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकरा गई। अस्पताल ले जाते समय बाइक चालक किसान की मौत हो गई। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवार के सिर पर गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

जरिया थाने के धगवां गांव निवासी चंद्रशेखर ने बताया कि मंगलवार सुबह पिता दुर्जन कुशवाहा (55) बाइक में छोटी ट्रॉली लगाकर मटर बेचने गल्ला मंडी जा रहे थे। चंडौत मार्ग पर एक महाविद्यालय के पास बाइक असंतुलित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया हालत नाजुक होने पर डॉक्टर ने उरई रेफर किया रास्ते में उनकी मौत हो गई। मृतक के नाम पर तीन बीघा कृषि भूमि है। वह अपने पीछे पत्नी धनमुन्नी, पुत्रों चंद्रशेखर, चंदन व चंद्रपाल को रोता बिलखता छोड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें