फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: खेत में किसान ने जहर खाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा/पनवाड़ी। थाना पनवाड़ी के नगाराघाट गांव में खेत पर झोपड़ी बनाकर रह रहे किसान ने जहर खाकर जान दे दी। मृतक के नाती ने बैंक व साहूकारों के कर्ज की अदायगी और नातिन की शादी की चिंता में परेशान रहने से यह कदम उठाने की बात कही है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

नगाराघाट निवासी बाबूलाल राजपूत (72) दो एकड़ भूमि पर खेती-किसानी करता था और खेत पर ही झोपड़ी बनाकर रहता था। मंगलवार की सुबह उसने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर आसपास मौजूद किसानों ने घटना की सूचना परिजनों को दी। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पनवाड़ी ले गए जहां हालत नाजुक होने पर डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई।
नाती शिवम ने बताया कि बाबा पर बैंक व साहूकारों का करीब ढाई लाख रुपये कर्ज था। उन्हें नातिन आकांक्षा की शादी की चिंता भी सता रही थी। इसी से वह परेशान रहते थे। उधर, थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण स्पष्ट हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें