फोटो 07 एचएएमपी 10 मृतक कृष्णा। स्रोतः परिजन
राठ। जानवर चराने गए छठीं कक्षा के छात्र को सांप ने डस लिया। सोमवार को झांसी में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
मझगवां थाने के मुस्करा खुर्द गांव निवासी मनोज ने बताया कि 3 जुलाई की शाम करीब पांच बजे उनका बेटा कृष्णा (12) खेतों में भैंस चरा रहा था। तभी झाड़ियों से निकले सांप ने उनके बेटे को डस लिया। हालत बिगड़ने पर उन्होंने पनवाड़ी के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टर ने नाजुक हालत में मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। बताया कि सोमवार को झांसी में इलाज के दौरान उनके बेटे की मौत हो गई। कोतवाल अनूप सिंह ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।