मौदहा में राजकीय महाविद्यालय को जाने वाले सड़क की टूटी पुलिया।
- फोटो : अमर उजाला
चुनाव से पूर्व क्षेत्र के जिन मार्गों के विकास का वादा किया गया था। उनकी हालत अभी भी जस की तस है। चुनाव में वादा खिलाफी पर लोग नोटा का प्रयोग कर सकते हैं।
कस्बा स्थित मलीकुंआ चौराहे से राजकीय महाविद्यालय तक जाने वाला मार्ग बुरी तरह जर्जर है। इस मार्ग के बीच में पड़ रहे नाले में छोटे-छोटे पाइप डाले गए जो टूट चुके हैं।
महाविद्यालय में पढ़ने वाले छात्र छात्राएं इसी टूटी पुलिया के ऊपर से बिजली के सीमेंट के पोलों के सहारे निकलने के लिए मजबूर हैं। इस मार्ग के बरेड़ी नाले में रपटा बनाने के लिए लंबे समय से मांग की जा रही है। निर्माण को लेकर पक्का आश्वासन भी मिला लेकिन, यह मार्ग व रपटा नहीं बन सका है। जिससे इस इलाके के लोगों में खासी नाराजगी है। उधर,
बसवारी राठ जाने वाले मुख्य मार्ग में कुनहेटा के निकट पूरी सड़क दलदल में बदल गई है। इसके निर्माण के लिए बुंदेलखंड नवनिर्माण सेना के कार्यकर्ता नौ दिन तक तहसील परिसर में आमरण अनशन तक कर चुके हैं। लेकिन एक साल का समय बीतने के बावजूद मार्ग की स्थित जस की तस है। स्थिति यह है कि जगह-जगह भारी गड्ढे, जल भराव से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। वाहनों का निकलना दूभर हो रहा है। बुंदेलखंड इंसाफ सेना इस मुद्दे को उछालेगा। नाराज ग्रामीण नोटा का भी उपयोग करेंगे।